BIG NEWS "उपमुख्यमंत्री बनने के बाद टीएस सिंहदेव ने आलाकमान का जताया आभार, कहा...??
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

BIG NEWS "उपमुख्यमंत्री बनने के बाद टीएस सिंहदेव ने आलाकमान का जताया आभार, कहा...??

@रायपुर//छत्तीसगढ़!!

. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कांग्रेसं के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आभार जताया है. उन्होंने मीडिया से कहा, मैं सरगुजा के अंचल में पला-बढ़ा, छत्तीसगढ़ ने अपनाया और बहुत स्नेह दिया. कांग्रेस पार्टी ने काम करने का मौका दिया. लीडरशिप ने जवाबदारियां दी है उसे अपनी क्षमता के रुप निभाना है. सबको साथ लेकर चलना है. सभी मिलकर सीमित समय में जो कुछ भी हो कांग्रेस और छत्तीसगढ़ की भलाई के लिए प्रयास करेंगे.

सिंहदेव ने कहा, एकजुटता से काम करने की वजह से पिछले चुनाव में ऐतिहासिक नतीजे आए थे. एक बार फिर हम जनता के बीच जाएंगे और सहयोग, आशीर्वाद मांगेंगे. सरकार ने पूरे मन से काम किया है. कैबिनेट के साथी, कांग्रेस संगठन, प्रकोष्ठ, मोर्चा, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस सभी के साथ मिलकर हम काम करेंगे और सफल होंगे





@सोर्स-सोशल मीडिया

To Top