@छतरपुर//मध्य प्रदेश!!
छतरपुर (Chhatarpur) में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दुल्हन के भाई ने दूल्हे की बहन को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दरअसल, 20 वर्षीय युवती अपने भाई की शादी समारोह में शामिल होने बिजावर थाना इलाके के ग्राम टपरियन गई हुई थी। मामूली विवाद के चलते दुल्हन के भाई ने उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। इधर, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।
घायल समता यादव ने बताया कि मामली विवाद में दुल्हन के भाई ने उस पर फायरिंग की है। इस घटना में एक और महिला घायल हुई है। वहीं मामले की जानकारी लगाते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश की कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा
@सोर्स-सोशल मीडिया