आज दिनांक 7 मई 2023 को स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ जिला बस्तर की बैठक प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता व संभाग अध्यक्ष सौरभ गौड़ की उपस्थिति में संपन्न हुई जिसमें रामनाथ कश्यप को संभाग उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया व पंकज सेठिया को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जो जिला व समस्त ब्लॉक कार्यकारिणी के अभिमत से जिला अध्यक्ष चुना गया। बैठक में प्रेम पांडे को उपाध्यक्ष व अनीता कश्यप को जिला सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महोदय द्वारा संगठन को मजबूत करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला अध्यक्ष पंकज सेठिया द्वारा कहा गया कि वे सदैव कर्मचारी हित हेतु तन मन से अग्रसर रहेंगे व कर्मचारियों की समस्याओं को हर स्तर पर चर्चा कर निवारण किया जाएगा।
एवं वर्तमान में जो कोविड वैक्सीनेशन के दौरान प्रोत्साहन राशि के वितरण में जो लापरवाही बरती गई है उस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय जगदलपुर के घेराव की रणनीति एवं कमिश्नर कलेक्टर सांसद एवं समस्त विधायकों को ज्ञापन देकर संज्ञान लेने हेतु ठोस रणनीति बनाई गई।