CG "थाना प्रभारी पर बड़ी कार्यवाही ,हटाए गए प्रभारी.. विवाद मामले में एसपी ने की बड़ी कार्रवाई..??मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन..??
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG "थाना प्रभारी पर बड़ी कार्यवाही ,हटाए गए प्रभारी.. विवाद मामले में एसपी ने की बड़ी कार्रवाई..??मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन..??

@बिलासपुर//छत्तीसगढ़!!

 रतनपुर प्रकरण में आरोपों की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर एसपी ने रतनपुर थाना टीआई को लाइन अटैच कर दिया है. इसके साथ ही मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर सात दिन में रिपोर्ट तलब किया है.

दुष्कर्म पीड़िता की मां को गिरफ्तार करने के मामले में धर्मनगरी में चंद रोज से माहौल गरमाया हुआ है. पुलिस की कार्रवाई के विरोध में टीआई को निलंबित करने की मांग को लेकर कतिपय संगठन सड़क पर उतर आए थे. लोगों के गुस्से को देखते हुए बिलासपुर एसपी संतोष सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एएसपी (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में एक दल का गठन किया है, जिसमें एसडीओपी कोटा सिद्धार्थ बघेल और निरीक्षक परिवेश तिवारी को शामिल किया गया है




@सोर्स-सोशल मीडिया 

To Top