CG CRIME:- "पड़ोसिन को लेकर भागा पति,तब पत्नी ने 2 बेटियों को जहर देकर खुद ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली, मामला इस जिले का..??
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG CRIME:- "पड़ोसिन को लेकर भागा पति,तब पत्नी ने 2 बेटियों को जहर देकर खुद ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली, मामला इस जिले का..??

@छत्तीसगढ़//सक्ती!!

जिले में एक मां ने अपनी 2 बेटियों को जहर देकर खुद ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली. घर में बच्चियों के शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें महिला ने पति के दूसरी महिला के साथ भाग जाने को लेकर तनाव में रहने की बात कही है. मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है. सक्ती के वार्ड नं- 1 में रहने वाली प्रीति सतनामी (23) की शादी लगभग 4 साल पहले कृष्ण सतनामी से हुई थी. दोनों की दो बेटियां भी हैं. बड़ी बेटी का नाम परी सतनामी (ढाई वर्ष) और छोटी बेटी का नाम जान्हवी सतनामी (डेढ़ वर्ष) है. दो दिन पहले कृष्ण सतनामी अपने घर के सामने रहने वाली एक महिला के साथ भाग गया, जिसकी वजह से उसकी पत्नी परेशान थी. उन्होंने तनाव में आकर अपनी दो बेटियों को जहर देकर खुद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है. रेलवे ट्रैक से मां के शव और घर से मिले दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है. पुलिस ने कहा कि मृत महिला के पति का अफेयर काफी समय से पड़ोसी महिला के साथ चल रहा था, जिसके कारण पत्नी बहुत परेशान रहती थी. 2 दिन पहले जब पति उस महिला को लेकर भाग गया, तो आखिरकार वो बर्दाश्त नहीं कर सकी और मौत को गले लगा लिया. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. पति और उस महिला की भी तलाश की जा रही है.




@सोर्स-सोशल मीडिया

To Top