CG कोरिया:- हिन्दू युवा की निर्मम हत्या के विरोध में शहर बंद..सभी अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही हो..??
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG कोरिया:- हिन्दू युवा की निर्मम हत्या के विरोध में शहर बंद..सभी अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही हो..??


@बैकुंठपुर//संतोष कुमार!!

 छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हिन्दू युवक भुनेश्वर साहू के घर में घुसकर बेरहमी से हत्या किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में बंद का आह्वान किया । इसी तारतम्य में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने नेतृत्व में कोरिया जिले के विभिन्न मंडलो में शहर बंद का अपील किया गया साथ ही जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने शहर में भ्रमण कर क्षेत्र के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद करने का अपील किया।

जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने बेमेतरा हत्याकांड के विरोध में रोष व्यक्त करते हुए कहा कि, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पूरे प्रदेश में हत्या, लूट जैसी घटनाओं से प्रदेश की जनता भयावह स्थिति में है कांग्रेस हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीतिक कर रही है, जायसवाल ने कहा सभी अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही हो, साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना से समस्त प्रदेशवासी स्तब्ध है। इस दौरान जिला उपाध्याय देवेन्द्र तिवारी, शैलेष शिवहरे जिला महामंत्री पंकज गुप्ता,जिला कार्यालय प्रभारी भानू पाल, पूर्व नपा उपाध्याय सुभाष साहू,मंडल अध्यक्ष कुबेर साहू, महामंत्री हर्षल गुप्ता,सुदीप सोनी,सुरेन्द्र चक्रधारी, रमन गुप्ता, अन्नू दुबे, अभय दुबे, मनोज सोनवानी, रवि त्रिपाठी,संजय चिकनजूरी, मन्नू गुप्ता, देवर्षी चौबे सहित पार्टी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।





 

To Top