CG कोरिया:- सोमवार को भाजपा का शहर बंद का आह्वान..आंतक का गढ़ बन गया है छत्तीसगढ़ -कृष्णबिहारी जायसवाल..??
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG कोरिया:- सोमवार को भाजपा का शहर बंद का आह्वान..आंतक का गढ़ बन गया है छत्तीसगढ़ -कृष्णबिहारी जायसवाल..??

@बैकुंठपुर//संतोष कुमार!!

बेमेतरा जिले के साजा में शनिवार को युवक की निर्मम हत्या के विरोध में शहर बंद का आह्वान किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कोरिया जिले के व्यवसायी व व्यापारियों से अपनी प्रतिष्ठान, दुकाने बंद करने का आह्वान किया है। उन्होंने ने कहा कि, प्रदेश की कांग्रेस सरकार बनने के बाद से पूरे प्रदेश मे अराजकता का माहौल है, लूट, हत्या और भाष्ट्रचार चरम पर है।

           सोमवार को सुबह 9 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक जिला मुख्यालय सहित अन्य सभी स्थानों पर भय और आतंक के खिलाफ बंद को सफल बनाने के लिए सभी वर्गों से अनुरोध किया गया है।

To Top