CG:- आईजी ने किया अवलोकन, बोले अवैध कारोबार करने वालों पर होनी चाहिए तत्काल कार्रवाई..? आईजी ने किया निर्देशित ..कि गंभीर अपराध, गुम बालक-बालिकाओ,चिटफंड जैसे मामलों में थाना प्रभारी स्वयं करें विवेचना..देंखे??
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG:- आईजी ने किया अवलोकन, बोले अवैध कारोबार करने वालों पर होनी चाहिए तत्काल कार्रवाई..? आईजी ने किया निर्देशित ..कि गंभीर अपराध, गुम बालक-बालिकाओ,चिटफंड जैसे मामलों में थाना प्रभारी स्वयं करें विवेचना..देंखे??

@जशपुर//छत्तीसगढ़!!

सरगुजा आईजी राम गोपाल गर्ग द्वारा आज जिला जशपुर के थाना बगीचा का आकस्मिक निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान थाने में संधारित विभिन्न पंजियों जैसे तैनाती रजिस्टर, जरायम पंजी, दैनिक डायरी, मालखाना, शत्रागार के साथ-साथ सीसीटीएनएस कक्ष का अवलोकन किया। आईजी द्वारा थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि प्रार्थीगण की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें किसी निर्धन व्यक्ति को परेशान न किया जाय पूर्व से लंबित प्रकरणों का यथाशीघ्र निकाल करने एवं समंस-वारंट की तामिली समय-सीमा में करने निर्देश दिए।

आईजी द्वारा निर्देशित किया गया कि गंभीर अपराध, गुम बालक-बालिकाओ,चिटफंड जैसे मामलों में थाना प्रभारी स्वयं विवेचना करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बगीचा एस. एस. ठाकुर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी संदीप मित्तल सहित थाना के समस्त पुलिस स्टॉफ मौजूद रहें

@सोर्स-सोशल मीडिया 

To Top