Weather Update: होली से पहले बदलेगा मौसम, इन राज्यों में होगी बारिश, पड़ेंगे ओले; IMD का अलर्ट जारी..देंखे??
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

Weather Update: होली से पहले बदलेगा मौसम, इन राज्यों में होगी बारिश, पड़ेंगे ओले; IMD का अलर्ट जारी..देंखे??

@मौसम विभाग ने होली से पहले राजस्थान और पश्चिम तथा मध्य भारत के बड़े हिस्से में गरज के साथ बौछारें पड़ने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। देश भर में सात और आठ मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उष्णकटिबंधीय मौसम प्रणालियों के कारण शनिवार से लेकर बुधवार तक गरज के साथ बौछारें पड़ने और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जताया है।


IMD के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में शनिवार और रविवार को छिटपुट बारिश या बर्फबारी की भी संभावना है। इसने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में 4-8 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार को दक्षिण हरियाणा में और रविवार तक पश्चिम राजस्थान में मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसने कहा कि आठ मार्च तक पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।


जानिए राजधानी दिल्ली के मौसम का हाल वहीं, दिल्ली में शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक, साक्षेप आर्द्रता का स्तर 66 और 49 प्रतिशत के बीच रहा। विभाग ने रविवार को दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है जबकि अधिकतम तापमान करीब 31 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम छह बजे 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया और इसका स्तर 130 था।




@सोर्स- सोशल मीडिया

To Top