CG :- भूपेश सरकार का बजट सभी वर्गों के लिए निराशाजनक... युवाओं के साथ धोखा, नौकरी के नाम पर बेरोजगारी भत्ता का लॉलीपॉप :- तोमन साहु
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG :- भूपेश सरकार का बजट सभी वर्गों के लिए निराशाजनक... युवाओं के साथ धोखा, नौकरी के नाम पर बेरोजगारी भत्ता का लॉलीपॉप :- तोमन साहु

PIYUSH SAHU (BALOD)
@बालोद// पीयुष  कुमार।।
भूपेश सरकार द्वारा जो आज बजट पेश की गई वह काफी निराशाजनक है इस बजट में किसानों युवाओं महिलाओं वर्गों के साथ बालोद जिले को भी निराशा हाथ लगी है ज्ञात हों कि कांग्रेस शासन अपने पंचवर्षीय कार्यकाल का अंतिम बजट विधानसभा में पेश की है। यह वही कांग्रेस पार्टी है जिसने 2018 के आम चुनाव में अपने जनघोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ की जनता से लोक-लुभावने वादे किए, और आज तक अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं कर पायी। शासन अपने 5 वें वर्ष में है, पर छत्तीसगढ़ विकास से कोसों दूर है। छत्तीसगढ़ अपराधगढ़, हड़तालगढ़, नशागढ़ में तब्दील हो चुका है। उल्टे इस कांग्रेस शासन ने अपनी पार्टी के कलेक्शन एजेंट के रूप में कार्य किया। इस कांग्रेस शासन से जनता को सदैव निराशा ही मिली है। साथ ही बालोद जिले मेडिकल कॉलेज , कृषि महाविधालय लिंक नहर के लिए इस बजट में कोई प्रावधान नहीं किए है
अतः इस बार भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हर वर्गों के साथ बालोद जिले को भी छला है।

To Top
ADVERTISEMENT