CG “आरक्षण वापस दो” के नारे के बिच मंत्री अमरजीत भगत ने दिया भाषण , सम्मलेन में लखमा ने आदिवासियों को गैर हिन्दू बताया?मूल निवासी?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG “आरक्षण वापस दो” के नारे के बिच मंत्री अमरजीत भगत ने दिया भाषण , सम्मलेन में लखमा ने आदिवासियों को गैर हिन्दू बताया?मूल निवासी?

@छत्तीसगढ़!!

रायपुर के शहीद स्मारक भवन में शनिवार को अनुसूचित जनजाति सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें अमरजीत भगत मंच पर बोलने पहुंचे तो आरक्षण मुद्दे पर उनके द्वारा की गई टिप्पणी से कुछ लोग नाराज हो गए। मंत्री के भाषण के बीच खड़े होकर विरोध जताते हुए लोगों ने जमकर हंगामा किया। ये पूरा आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का था और इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से आदिवासी समाज के लोगों को बुलाया गया था। इधर एक बार फिर कवासी लखमा ने कहा कि, आदिवासी हिन्दू नहीं है। इसलिए अलग धर्म कोड की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के आदिवासी दिल्ली कूच करेंगे।


"इस पूरे घटनाक्रम पर जब आबकारी मंत्री कवासी लखमा से सवाल किया गया तो उन्होंने किसी भी तरह के विरोध से साफ इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि, जब चार बर्तन एक साथ होते हैं तो उनमें टकराहट होती है। ऐसा ही समाज के इस कार्यक्रम में भी हुआ लेकिन विरोध जैसी कोई बात नहीं है।"

 



@सोर्स-सोशल मीडिया 

To Top
ADVERTISEMENT