BREAKING:- विधायक को गर्दन काटने की मिली धमकी...-
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

BREAKING:- विधायक को गर्दन काटने की मिली धमकी...-

@तेलंगाना!!
 पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर निलंबित हुए बीजेपी नेता और तेलंगाना से विधायक टी राजा सिंह ने सोमवार को दावा किया कि उन्हें जान पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने इसकी शिकायत डीजीपी से भी की है. राजा सिंह ने ट्वीट कर कहा कि उनके पास हर दिन इस तरह के फोन आते हैं. उन्होंने एक ट्वीट दावा किया कि उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से सोमवार दोपहर 3:34 बजे एक पाकिस्तानी नंबर (+923105017464) से कॉल आया था.


उन्होंने कहा, "कॉल करने वाले के पास मेरे परिवार का पूरा विवरण, पता था और उसने कहा कि वे मुझे मार देंगे, क्योंकि उनका स्लीपर सेल हैदराबाद में बहुत सक्रिय है."

इसके साथ ही उन्होंने व्हट्सऐप चैट का स्क्रीशॉट भी शेयर किया है. जिसमें उन्हें एक विदेशी नंबर से धमकी भरे मैसेज भेजे गए हैं. जिसमें कहा गया है, "तुम इस्लाम धर्म को तंग करते हो, मैं तुम्हारी गर्दन काट दूंगा...बर्बर." टी राजा ने इसकी शिकायत डीजीपी से की है. अपनी शिकायत में उन्होंने लिखा, "महोदय, मुझे एक पाकिस्तानी नंबर +92 310 5017464 से आज दोपहर 3:34 बजे व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल आया और दूसरी कॉल +44 7404 878857 से आई. कॉल करने वालों ने मेरा पता, परिवार के सदस्य का नाम और उनका विवरण बताया और उन्होंने कहा कि वे मुझे बम से उड़ा देंगे और मुझे मार डालेंगे. उन्होंने कॉल पर कहा कि उनका स्लीपर सेल नेटवर्क हैदराबाद, तेलंगाना में काफी सक्रिय है. एक कॉल तुम्हारी जिंदगी खत्म कर देगी."




@सोर्स- सोशल मीडिया
To Top
ADVERTISEMENT