Lover's :घर में बच्चों संग सोता रह गया पति, तीन बच्चों की मां को भगा ले गया प्रेमी??

Lover's :घर में बच्चों संग सोता रह गया पति, तीन बच्चों की मां को भगा ले गया प्रेमी??


@उत्तर प्रदेश!! 

कहतें हैं प्रेम के आगे कुछ भी दिखाई नहीं देता। एक बार यह रोग जिसे लग गया फिर वह पीछे मुड़कर नहीं देखता। ऐसा ही एक मामला यूपी के बदायूं से सामने आया है।


कहतें हैं प्रेम के आगे कुछ भी दिखाई नहीं देता। एक बार यह रोग जिसे लग गया फिर वह पीछे मुड़कर नहीं देखता। ऐसा ही एक मामला यूपी के बदायूं से सामने आया है। यहां शादीशुदा महिला को गांव के ही किसी युवक से प्यार हो गया। दोनों के बीच उमड़े इस प्यार से महिला का पति अंजान था। दोनों का प्यार इस कदर पहुंच गया कि महिला को अपने बच्चों को भी होश नहीं रहा और एक दिन छोटे-छोटे तीन बच्चों को घर में छोड़कर महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई। सुबह को जब पति व बच्चे जागे तो महिला घर में नहीं थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका सुराग नहीं मिला तो पति ने पुलिस को तहरीर दी है।



मामला थाना अलापुर क्षेत्र की चौकी म्याऊं क्षेत्र में रहने वाली महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार की सुबह को वह तीन बच्चो को रोता बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार हो गयी। जब पति व बच्चे जागे तो महिला दिखायी नहीं दी। काफी तलाशने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो पति ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है। चौकी प्रभारी राजपाल सिंह का कहना है कि महिला अपनी मर्जी से गई है, वह बालिग है। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है।




@सोर्स - सोसल मीडिया

To Top