INC :- कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में हुई भर्ती, इलाज जारी...-

INC :- कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में हुई भर्ती, इलाज जारी...-

 

@नई दिल्ली

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया को रुटीन चेकअप के लिए बुधवार को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले सोनिया को तबीयत बिगड़ने के बाद 12 जून को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2 जून को सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हुई थीं। इसके बाद से गंगाराम अस्पताल में उनका रुटीन चेकअप होता रहता है।


 सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी की सेहत मंगलवार से खराब है, यही वजह है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार शाम उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा में सात किलोमीटर पैदल चलकर दिल्ली लौट आए थे।


 मंगलवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गई थीं। इस दौरान प्रियंका गांधी इस यात्रा से जुड़ी थीं लेकिन सात किलोमीटर तक चलने के बाद वह दिल्ली लौट आई थीं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश के बागपत में रात में रुकने के बाद बुधवार को तड़के छह बजे दोबारा शुरू हुई थी। हालांकि यात्रा के दोबारा शुरू होने पर प्रियंका गांधी इस यात्रा से नहीं जुड़ी थीं।


  सोनिया गांधी चार सितंबर को कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं थीं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा भी की थी। पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी कभी अपनी मां के कंधे पर हाथ रखे नजर आए थे, तो कभी उन्होंने मां के जूतों के फीते खुलने के बाद उन्हें बांधा।


सोनिया गांधी के जूतों के फीते बांधने वाली फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फोटो को शेयर किया। उन्होंने लिखा, मां तो मां होती है, उनका कोई तोड़ नहीं होता।



@सोर्स - सोसल मीडिया

To Top