CG :- खैरवार समाज का बैठक सम्पन्न,25 से अधिक गांव के लोग शामिल... राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, राज्यपाल, मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने की तैयारी.. देंखे??

CG :- खैरवार समाज का बैठक सम्पन्न,25 से अधिक गांव के लोग शामिल... राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, राज्यपाल, मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने की तैयारी.. देंखे??

 


@छत्तीसगढ़//रामचंद्रपुर!! 

ब्लॉक में खैरवार समाज के दौरा ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 25 से अधिक गांव के लोग शामिल हुए। समाज के लोगों ने समाज में व्याप्त कुरुतियां, अशिक्षा, अंधविश्वास पर विस्तृत चर्चा कर सुधार के लिए योजना तैयार किए। खैरवार समाज के सक्रिय कार्यकर्ता अमित सिंह ने कहा कि खैरवार समाज की संख्या अधिक होते हुए भी एकता नहीं है। हमें गांव गांव में जा कर खैरवार समाज को जागरूक करना है। एकता की कमी के कारण जिले में हमारी अस्तित्व, हमारा सामाजिक पहचान कहीं नहीं दिखता। हमे गांव गांव में लोगों को संगठित कर एकता की सूत्र में बांधना है। बैठक में उपस्थित लोगों ने खैरवार समाज के प्रदेश अध्यक्ष वीर सिंह को बंदी बना कर रखे जाने से नाराज़गी जताए।निष्पक्ष जांच हेतु समाज के लोगों ने ज्ञापन सौंपने की तैयारी किए हैं। बैठक में उपस्थित लोगों ने फरवरी माह में खैरवार महासमेलन के लिए योजना तैयार किए, भारत के मुख्य सूची के अनुसूचित जन जाति में शामिल करने के लिए राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, राज्यपाल, मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहे हैं। खैरवार समाज के वरिष्ट कार्यकर्ता रामाशंकर सिंह व राजेंद्र सिंह सहित सभी लोग समाज को संबोधित किए। बैठक में श्यामसुंदर सिंह, संतोष सिंह,अमावस सिंह, रविप्रकाश सिंह, शिवकुमार सिंह,संजय सिंह, संतोष सिंह,रामनारायण सिंह, अशोक सिंह,बलराम सिंह, मुनेश्वर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

To Top