CG मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 111 बोरा बदरा मिश्रित धान जब्त.. औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने की कार्यवाही.. देंखे
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 111 बोरा बदरा मिश्रित धान जब्त.. औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने की कार्यवाही.. देंखे

 

@मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर//संतोष कुमार!! 

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का जायजा लेने के लिए कलेक्टर पी.एस. ध्रुव आज धान उपार्जन केन्द्र बंजी में छिपछिपी गांव के रहने वाले कृषक श्री राय सिंह द्वारा बेचने के लिए लाए गए 111 बोरा बदरा युक्त पुराना धान जब्त किए जाने की कार्यवाही की। कलेक्टर ने कृषक द्वारा लाए गए अमानक धान को लेकर गहरी नाराजगी जताई तथा कृषक राय सिंह के शेष रकबे को समर्पण करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र के प्रभारी को क्रय किए जा रहे धान की गुणवत्ता पर कड़ी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अमानक धान की खरीदी का मामला पकड़ में आने पर केन्द्र प्रभारी सहित दोषी लोगों के विरूद्ध मिलीभगत का मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।  

कलेक्टर ने इसके पश्चात धान खरीदी केन्द्र कोडा, बरदर एवं कौड़ीमार का भी औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इस मौके पर धान बेचने आए किसानो से चर्चा की और भुगतान आदि के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कृषकों से विक्रय के लिए मानक स्तर का धान लाने की समझाइश दी गई।

To Top