BREAKING :- स्वास्थ्य मंत्री को ASI ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती.. सुरक्षा में बड़ी चूक??

BREAKING :- स्वास्थ्य मंत्री को ASI ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती.. सुरक्षा में बड़ी चूक??


 
 @ओडिशा!! 
स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास पर जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, ब्रजराजनगर के गांधी चौक में एक कार्यक्रम के दौरान एक पुलिसकर्मी ने उन्हें गोली मार दी। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाबा दास के सीने पर गोली लगी है।

स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास जब एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे और जैसे ही वह अपनी गाड़ी से बाहर निकले तभी ASI ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। मंत्री नाबा दास पर झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर के पास हमला हुआ है। हालांकि उन पर फायरिंग क्यों की गई, इसकी वजह अबतक सामने नहीं आई है। घटना के बाद नब दास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद बीजेडी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए, जिसके बाद मौके पर तनाव बढ़ गया है।

ओडिसा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास की मौत हो गई है। अस्पताल में सुबह से ही उनका इलाज चल रहा था। उनको उड़ीसा पुलिस के एक ASI ने गोली मारी थी।



@सोर्स - सोसल मीडिया
To Top