@लखनऊ//उत्तर प्रदेश
की राजधानी लखनऊ में तीन बच्चों की मां का अपने से 19 साल छोटे युवक पर दिल आ गया। महिला की उम्र 45 साल है, जबकि युवक की उम्र 26 साल है। दोनों के अफेयर के पूरे इलाके में चर्चे शुरू हो गए। परिवार ने विरोध किया, लेकिन फिर भी दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। मामला थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने महिला की उसके प्रेमी से शादी करवा दी। थाने में हुई इस शादी में पुलिसकर्मी ही बाराती और घराती बने।
महिला के हैं तीन बच्चे, पति का हो चुका है देहांत
मामला लखनऊ के रहीमाबाद थाना इलाके का है। यहां रहने वाली महिला के पति का 15 साल पहले देहांत हो गया था। महिला के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी 23 साल, एक बेटा 18 साल और सबसे छोटा बेटा 14 साल का है।
थाने में करवाई गई महिला की शादी
बताया गया कि महिला ने 26 साल के युवक के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। लगातार दो दिन तक पंचायत चली। फिर आखिरकार रजामंदी लेकर महिला और युवक का विवाह करवा दिया गया।
@सोर्स - सोसल मीडिया