Transfer - अधिकारियों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, विभाग ने जारी किया आदेश देखें

Transfer - अधिकारियों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, विभाग ने जारी किया आदेश देखें



@मध्य प्रदेश//भोपाल 
राज्य में तबादले का दौर जारी है। लगातार अधिकारी कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना सौंपी जा रही है। इसी बीच एक बार फिर से प्रदेश में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तत्काल प्रभाव से उन्हें अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर स्थानांतरित किया गया है।सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसकी सूची जारी की गई है।उनमें जनजातीय कार्य विभाग के गंगा सोनी को पशुपालन विभाग भेजा गया है। कुटीर और ग्रामोदय विभाग के संतोष कुमार कहार को ऊर्जा विभाग भेजा गया है जबकि पशुपालन विभाग के चंद्रशेखर बजरेटिया को जनजातीय कार्य विभाग में नियुक्ति दी गई है।नर्मदा घाटी विकास विभाग के लवीना लखानी को खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग में नियुक्त किया गया है जबकि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मोहनलाल वर्मा को खेल और युवा कल्याण विभाग में पदस्थ किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग पुल के अवध नारायण नामदेव को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग नियुक्त किया गया है जबकि मानव अधिकार प्रकोष्ठ के विनोद कुमार शुक्ला को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग में पदस्थापना दी गई है।

जारी आदेश में कहा गया है कि सभी शासकीय सेवक को तिनकारी दिवस के बीच अनिवार्य रूप से कार्यमुक्त किए जाने के साथ ही नवीन पदस्थापना पर पदभार ग्रहण करना होगा।सहायक ग्रेड 3 पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग विकास सोंधिया को सामान्य प्रशासन विभाग के कक्षा तीन में पदस्थ किया गया है।.



@सोर्स - सोसल मीडिया

To Top