Police Notice :- महिला आयोग ने पुलिस को जारी किया नोटिस, अपहरण कर 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म..-
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

Police Notice :- महिला आयोग ने पुलिस को जारी किया नोटिस, अपहरण कर 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म..-


@दिल्ली 
राजधानी से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां भलस्वा डेयरी इलाके में 5 साल की बच्ची को अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। अब मामले में दिल्ली महिला आयोग ने मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। इस संबंध में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार सुबह एक ट्वीट किया।

स्वाति मालीवाल ने लिखा कि 5 साल की बच्ची का दिल्ली में रेप किया गया है। उसको भलस्वा डेरी में घर के सामने से उठा के ले गए और बच्ची झील के पास पायी गयी। अभी अस्पताल में उसकी सर्जरी हुई है। मेरी टीम उसके साथ है। हमने दिल्ली पुलिस को नोटिस इशू किया है और मांग की है कि अपराधी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।



@सोर्स - सोसल मीडिया
To Top