एक सिरफिरे प्रेमी ने मुंबई से आई प्रेमिका की ट्रेन से उतरते ही मौत के घाट उतार दिया। उसने चाकू से खुद का भी गला रेत लिया। इसके बाद युवक ने खुद पर भी चाकू से कई बार वार किया।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक सिरफिरे प्रेमी ने मुंबई से आई प्रेमिका की ट्रेन से उतरते ही मौत के घाट उतार दिया। उसने चाकू से खुद का भी गला रेत लिया। इसके बाद युवक ने खुद पर भी चाकू से कई बार वार किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई।
ये मामला गुरुवार की शाम का है। बिलरियागंज की रहने वाली प्रियंका पासवान (22) का उसके मौसी के देवर धनंजय पासवान (24) से प्रेमी संबंध था। दोनों ने छह महीने पहले घर से भागकर शादी कर ली थी। जानकारी होने पर युवती के परिवार वाले नाराज हो गए थे और दबाव बनाकर दोनों को अलग करा दिया था।
प्रियंका माता-पिता के साथ मुंबई रहती थी। गुरवार को वह अपने परिजनों के साथ घर लौट रही थी। करीब छह बजे वह गोदान एक्सप्रेस से आजमगढ़ पहुंची। इसकी जानकारी कही से उसके प्रेमी धनंजय को हो गई थी। वह स्टेशन पर पहले से मौजूद था। ट्रेन से उतरते ही धनंजय ने चाकू से प्रियंका का गला रेत दिया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। इसके बाद उसने अपना गला भी काट लिया। घटना के बाद स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बन गया
@सोर्स - सोसल मीडिया