@मेरठ//उत्तर प्रदेश
मेरठ में टीपीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला को बेहोश कर दुष्कर्म करने के आरोप में अप्रशिक्षित चिकित्सक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। आरोपी महिला के गांव का ही रहने वाला है। चिकित्सक पर आरोप है कि वह चार माह से उसका शोषण कर रहा है। पीड़िता ने सीएम को ट्वीट किया था। इसके बाद केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
महिला के मुताबिक, बीमार होने पर चार महीने पहले उसने इस चिकित्सक से उपचार कराया था। इसके बाद भी उसे कई बार जाना पड़ा। आरोप है कि एक दिन चिकित्सक ने महिला को इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर शोषण करता रहा। यही नहीं चिकित्सक ने महिला को अपने साथ रहने का दबाव भी बनाया।
इसके बाद उसने विरोध किया और अपने पति को मामले की जानकारी दी। वहीं महिला ने पति के साथ टीपीनगर थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो महिला ने सीएम को ट्वीट कर दिया। मामला अफसरों तक पहुंचा तो थाना पुलिस मंगलवार देर शाम गांव पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी चिकित्सक फरार हो गया।
ब्रह्मपुरी सीओ बृजेश कुमार का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसे जल्द ही पकड़ा जाएगा।
@सोर्स - सोसल मीडिया