Crime - फेसबुक पर नाबालिग लड़की से दोस्ती और प्यार की, रेप किया.. फिर तस्करों के हाथ बेच दिया

Crime - फेसबुक पर नाबालिग लड़की से दोस्ती और प्यार की, रेप किया.. फिर तस्करों के हाथ बेच दिया


@झारखंड 

नाबालिग लड़की से फेसबुक पर दोस्ती कर उसे प्रेमजाल में फंसाया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसे बेच दिया गया। मामला झारखंड के पलामू जिले का है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


नाबालिग लड़की से फेसबुक पर दोस्ती कर उसे प्रेमजाल में फंसाया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसे बेच दिया गया। मामला झारखंड के पलामू जिले का है। आरोपी की पहचान गौरव सिंह उर्फ सूचित कुमार के रूप में हुई है। रांची की बरियातू पुलिस ने नाबालिग को अगवा करने के जुर्म में जब आरोपियों को गिरफ्तार किया तो मामले का खुलासा हुआ। 


अगवा करने के जुर्म में हुई गिरफ्तारी

बरियातू पुलिस ने नाबालिग को अगवा करने के जुर्म में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उसमें से एक पलामू से गिरफ्तार गौरव सिंह उर्फ सूचित कुमार ने नाबालिग को पहले प्रेम जाल में फांसा, फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद उसे महिला दलाल के हाथ बेच दिया। पुलिस की जांच में इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने नाबालिग के प्रेमी पलामू निवासी गौरव के अलावा अजय तिर्की उर्फ प्रिंस को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही नाबालिग को भी उसके घर से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि बीते 24 अक्तूबर की रात नाबालिग का अपहरण कर लिया गया था।


बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पूछताछ में दोनों ने नाबालिग को अगवा और दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है। नाबालिग की बिक्री करने वालों के नाम का भी खुलासा किया है।




@सोर्स - सोसल मीडिया

To Top