Crime आर्थिक तंगी से गुजर रहा था परिवार:- पिता ने बेटी को गांववालों के सामने पटककर मार डाला
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

Crime आर्थिक तंगी से गुजर रहा था परिवार:- पिता ने बेटी को गांववालों के सामने पटककर मार डाला


@उत्तर प्रदेश//वैशाली 

बिदुपुर प्रखंड में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शख्स ने पत्नी से झगड़े क बाद अपनी ही 3 साल की बच्ची को पटक-पटककर मार डाला और फिर शव को कुएं में फेंक दिया।


वैशाली के बिदुपुर प्रखंड में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शख्स ने पत्नी से झगड़े क बाद अपनी ही 3 साल की बच्ची को पटक-पटककर मार डाला और फिर शव को कुएं में फेंक दिया। आरोपी शख्स के पिता की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी प्रिंस राज को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक रहिमापुर गांव के कौशल चौधरी का लड़का प्रिंस प्रकाश चौधरी और उसकी पत्नी खुशबू के बीच किसी बात को लेकर दोपहर में झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान गुस्से में आकर प्रिंस ने अपनी तीन साल की बच्ची को उठाया और तीन बार ईंट पर पटककर मार डाला। और जब बच्ची की मौत हो गई तो शव को कुएं में फेंक दिया।


जिसके बाद हत्या की ये खबर गांव में आग की तरह फैल गई। और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।अपने बेटे की इस करतूत की जानकारी खुद बच्ची के दादा कौशल किशोर ने पुलिस को दी। और बच्ची की हत्या के लिए बेटे और बहू को आरोपी बताया। जिसके बाद पुलिस ने हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को कुएं से निकाल कर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


आर्थिक तंगी से गुजर रहा था परिवार

पुलिस कस्टडी में आरोपी पिता प्रिंस राज चौधरी ने बताया कि उसने लव मैरिज की थी। इस बात को लेकर घर के अन्य सदस्य नाराज रहते हैं और आए दिन कलह और घरेलू विवाद होता रहता था। घटना का कारण परिवारिक कलह है। क्योंकि प्रिंस टेम्पो ड्राइवर है। टेम्पो की किस्त जमा करते रहने के कारण आर्थिक तंगी से गुजर रहा था




@सोर्स - सोसल मीडिया

To Top