CG :- जवान ने अपने साथियों पर की फायरिंग, हेड कांस्टेबल की मौके पर मौत.. देंखे
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG :- जवान ने अपने साथियों पर की फायरिंग, हेड कांस्टेबल की मौके पर मौत.. देंखे


@छत्तीसगढ़//कांकेर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक जवान ने अपने ही साथियों पर फायरिंग कर दी है। जानकारी के मुताबिक, CAF के एक जवान ने अपने ही दो साथियों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक प्रधान आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे आरक्षक ने भागकर अपनी जान बचाई।


इस घटना के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक यह घटना कांकेर पीजी कालेज की है। कांकेर SP शलभ सिन्हा मौके पहुंचे हैं। उप चुनाव में स्ट्रॉग रूम में सुरक्षा को लेकर 11वीं बीएसएफ की तैनात थी। इस बीच एक जवान ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। गोली मारने वाले जवान को पकड़ लिया गया है। पुलिस अधिकारी गोली मारने वाले जवान से चर्चा कर रहे हैं।


इस घटना में हेड कांस्टेबल सुरेंद्र भगत की मौत हो गई है। जवान ने इंसास रायफल से फायरिंग की है, फायरिंग करने वाला आरक्षक पुरषोत्तम सिंग अभी भी फायरिंग करने के बाद रूम के अंदर बंद किया हुआ था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है।



@सोर्स - सोसल मीडिया

To Top