CG:- कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ी गाने पर किया जमकर डांस.. ग्रामीण देखते रह गए.. प्रोग्राम था इस विषय पर.. देंखे??
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG:- कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ी गाने पर किया जमकर डांस.. ग्रामीण देखते रह गए.. प्रोग्राम था इस विषय पर.. देंखे??


@छत्तीसगढ़//राजनांदगांव!! 

 राजनांदगांव जिले के लिए शनिवार की सुबह खास हो गई। लोगों ने जमकर छत्तीसगढ़ी गाने पर डांस किया। इस दौरान वहां मौजूद कलेक्टर, और नगर आयुक्त सहित अन्य अफसर भी खुद को नहीं रोक सके और उनके साथ थिरकने लगे। मौका था गुड मॉर्निंग राजनांदगांव (Good Morning Rajnandgaon) कार्यक्रम का। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इसकी शुरुआत की गई है। यह कार्यक्रम अब प्रत्येक माह के पहले शनिवार को आयोजित किया जाएगा।


शहर के ऊर्जा पार्क में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग और महिलाएं व लड़कियां शामिल थीं। इस दौरान लोगों को स्कीपिंग, जूडो कराटे, रस्साकसी जैसे खेल खिलाए गए। इसके अलावा योगा, व्यायाम और डांस भी हुआ। अफसरों का कहना था कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ ही उनको स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस दौरान लोगों, खासकर बच्चों ने खबू मजे किया।


अफसरों की ओर से बताया गया कि यह आयोजन अब प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को किया जाएगा। इसके जरिए स्वास्थ्य के साथ ही खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि, जिला मुख्यालय के साथ ही ब्लॉक मुख्यालय, ग्राम पंचायतों और हेल्थ वैलनेस सेंटर में भी इस तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आयोजन में शामिल लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा और प्रोटीन डाइट भी दी गई। कार्यक्रम में कलेक्टर डोमन सिंह, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी मौजूद रहे।




@सोर्स - सोसल मीडिया

To Top