CG :- किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने मंडी में धान खरीद केंन्द्रों का किया औचक निरीक्षण - किसानों से अच्छा व्यवहार करें अधिकारी, क्रमचारी
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG :- किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने मंडी में धान खरीद केंन्द्रों का किया औचक निरीक्षण - किसानों से अच्छा व्यवहार करें अधिकारी, क्रमचारी

 

@महासमुन्द 

किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने आज मण्डी मालीडीह में चल रही धान खरीद का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी एवं आवश्यक संबंधित अधिकारियों को कहा कि जो भी किसान अपना धान विक्रय करने आयें उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाये। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि धान खरीद में कोई भी घटतौली न की जाये और न ही बेवजह किसानों को परेशान किया जाये।

उन्होंने धान विक्रय करने आये किसानों से वार्ता कर जानकारी भी प्राप्त की। इसके साथ ही तुषार साहू ने कहा कि मानकों के अनुरूप सभी प्रबंध दुरूस्त रखे जायें। किसानों द्वारा लाये गये धान की नमी पर की गयी, कांटा बाट किया गया। एक बोरी धान तौलकर भी देखा गया, जिसका वजन 40.80 कुन्तल था।

 धान बेचने आये किसानों से आने का समय पूछा एवं उनसे वार्ता करते हुये मण्डी में मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव हेतु । मण्डी की साफ-सफाई रखने को कहा।

To Top