CG बिलासपुर :- पुलिस वालों के बीच हुई जमकर गाली गलौज और मारपीट.. जांच के आदेश जारी,,, दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच??

CG बिलासपुर :- पुलिस वालों के बीच हुई जमकर गाली गलौज और मारपीट.. जांच के आदेश जारी,,, दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच??


@छत्तीसगढ़//बिलासपुर

सरकंडा थाने में शुक्रवार की सुबह पैट्रोलिंग ड्यूटी को लेकर प्रधान आरक्षक और आरक्षक के बीच जमकर मारपीट हो गई। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को किसी तरह शांत कराया।


साथ ही इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। थाना परिसर में हुई मारपीट की घटना के बाद एसपी पास्र्ल माथुर ने दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। उन्होंने मामले की जांच का जिम्मा सीएसपी कोतवाली को सौंपा है।


सरकंडा थाने में शुक्रवार की सुबह पुलिसकर्मी अपने कामकाज में लगे थे। थाना परिसर के बाहर प्रधान आरक्षक और आरक्षक पुरानी बिल्डिंग में बैठते हैं। यहीं पर प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह और आरक्षक तदबीर सिंह थे। दोनों के बीच पैट्रोलिंग ड्यूटी को लेकर बातचीत चल रही थी। बताया जाता है कि इसी बात को लेकर प्रधान आरक्षक ने आरक्षक को गाली-गलौज करते हुए एक तमाचा मार दिया। इसके बाद उसे कमरे से बाहर निकलने के लिए कहा। मारपीट और गाली-गलौज के बाद भी प्रधान आरक्षक शांत नहीं हुआ। उसने बाहर निकलकर आरक्षक से गाली-गलौज की।


लोगों के सामने हो रहे गाली-गलौज के बीच आरक्षक ने भी प्रधान आरक्षक की पिटाई कर दी। दोनों के बीच थाना परिसर में चल रहे मारपीट के दौरान थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। साथ ही इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। थाने में हुई मारपीट की जानकारी मिलने पर एसपी पास्र्ल माथुर ने दोनों को लाइन अटैच कर दिया है। साथ ही इसकी जांच का जिम्मा सीएसपी कोतवाली पूजा कुमार को सौंपा है। एएसपी सिटी राजेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





@सोर्स - सोसल मीडिया

To Top