CG कोरबा :- पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार, पत्नी की हालत गंभीर??
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG कोरबा :- पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार, पत्नी की हालत गंभीर??


@छत्तीसगढ़//कोरबा 

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सरहदी थाना श्यांग के खिसलारीपारा में पति- पत्नी के बीच विवाद के बाद पति ने पत्नी के ऊपर टांगी (कुल्हाड़ी) से हमला कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। फरार आरोपी को पुलिस ने जंगल से गिरफ्तार कर लिया है।


आरोपी 38 वर्षीय प्रफुल यादव उसकी पत्नी 35 वर्षीय लगनमती और उसका 16 वर्षीय बेटा रामकुमार यादव रविवार की रात 7 बजे खाना खा कर घर पर बैठे थे। रामकुमार घर के पास मंडी में सोने चला गया उसके बाद आरोपी प्रफुल ने पत्नी से शराब पीने के नाम पर पैसे की मांग करने लगा इसका लगनमती ने विरोध किया। पैसे नहीं देने पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लगनमती की चीख पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाला आरोपी का भाई बड़ा भाई अर्जुन यादव और उसकी पत्नी मौके पर पहुंचे।


112 कि मदद से तत्काल जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया जहां उसका उपचार जारी है। श्याम थाना प्रभारी अभय बैस ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। पुछताछ में शराब के लिए पैसे नही देने पर टांगी से हमला करना बताया है।




@सोर्स - सोसल मीडिया

To Top