CG :- रेलवे स्टेशन में NSUI ने वंदे भारत के पायलट को भेंट किया हेलमेट.. सुरक्षित रहे इसलिए...-
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG :- रेलवे स्टेशन में NSUI ने वंदे भारत के पायलट को भेंट किया हेलमेट.. सुरक्षित रहे इसलिए...-


@छत्तीसगढ़//रायपुर 

रेलवे स्टेशन में आज एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने वंदे भारत ट्रेन के पायलट को हेलमेट भेंट किया.


बड़ी संख्या में पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने पूरे रेलवे स्टेशन में घूम-घूम कर केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए और फिर प्लेटफार्म नंबर 5 में पहुंची वंदे भारत ट्रेन के पायलट और को-पायलट को हेलमेट दिया. उनका कहना था कि अभी कुछ दिनो में वंदे भारत ट्रेन से लगातार हादसे सामने आए है और वे सुरक्षित रहे इसलिए उन्हें हेलमेट भेंट किया गया है.


इसके अलावा एनएसयूआई के कार्यकर्ताओ ने वंदे भारत के किराये को लेकर भी जमकर नारेबाजी की. हालांकि अच्छी बात ये रही कि इस विरोध के बाद भी वंदे भारत ट्रेन थोड़ी भी देर डिटेन नहीं हुई और आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों ने ट्रेन को सुरक्षित स्टेशन से रवाना करवाया.




@सोर्स - सोसल मीडिया

To Top
ADVERTISEMENT