CG Crime - पत्नी के सामने की दूसरी शादी, फिर पहली पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाया,
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG Crime - पत्नी के सामने की दूसरी शादी, फिर पहली पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाया,


@बलरामपुर//छत्तीसगढ़ 

राजपुर जिले में पुलिस की टीम ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला ग्राम पंचायत बूढ़ाबगीचा का है, जहाँ आरोपी ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचा लिया था जिसके बाद से लगातार अपनी पहली पत्नी के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित कर रहा था।


पति की मारपीट और प्रताड़ना से परेशान होकर पहली पत्नी अंजिता ने जीवन यापन और खर्च के लिए कोर्ट में आवेदन दिया था जिससे आरोपी दुखी था और इसी बात को लेकर वह अपनी पहली पत्नी के साथ लगातार प्रताड़ित कर मारपीट कर रहा था। पति की मारपीट से तंग होकर मृतिका अंजिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया था।


मामले की जाँच में पुलिस की टीम लगातार जुटी हुई थी, जाँच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी संदीप की प्रताड़ना से तंग होकर उसकी पहली पत्नी ने खुदखुशी किया था, पुलिस की टीम ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रहे है।



 


 @सोर्स - सोसल मीडिया

To Top
ADVERTISEMENT