CG सरगुजा 4 सस्पेंड : शिक्षा विभाग...एक्शन में शिक्षा विभाग, 2 BEO, 1 BRC और 1 लेखापाल निलंबित.. देंखे आदेश
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG सरगुजा 4 सस्पेंड : शिक्षा विभाग...एक्शन में शिक्षा विभाग, 2 BEO, 1 BRC और 1 लेखापाल निलंबित.. देंखे आदेश

 

@सरगुजा//छत्तीसगढ़
-शिक्षिका से दुर्व्यवहार के मामले में बीईओ को निलंबित किया गया है। जांच प्रतिवेदन आने के बाद यह कार्यवाही की गई हैं। मामला सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड का है।

सरगुजा के उदयपुर ब्लॉक में डीएन मिश्रा बीईओ के पद पर पदस्थ है। उनका मूल पद प्राचार्य का है। उनके विरुद्ध प्राथमिक शाला कोटेरबुडा विकासखंड उदयपुर की सहायक शिक्षिका एलबी दीपिका पैकरा ने दुर्व्यवहार व अपमानित किये जाने की शिकायत की थी। जिसकी जांच में पुष्टि हुई। जांच प्रतिवेदन मिलने पर राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव पुलक भट्टाचार्य ने इसे छतीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत पाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संभागीय सँयुक्त शिक्षा कार्यालय सरगुजा नियत किया गया है। उधर, बगीचा में आठ लाख से अधिक के गबन के मामले में सरकार ने बीईओ, बीआरसी और लेखापाल को सस्पेंड कर दिया है।







@सोर्स - सोसल मीडिया

 

To Top