Attack :- आदमखोर कुत्तों का आतंक जारी, महिला को नोंचकर मार डाला; 30 से अधिक लोगों हो चुके हैं शिकार??

Attack :- आदमखोर कुत्तों का आतंक जारी, महिला को नोंचकर मार डाला; 30 से अधिक लोगों हो चुके हैं शिकार??

@बिहार//बेगूसराय

बेगूसराय में आदमखोर कुत्तों का आतंक जारी है। तेयाय ओपी क्षेत्र के महेशपुर गांव स्थित बहियार में एक महिला को कुत्तों के झुंड ने हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।


बिहार के बेगूसराय जिले में आदमखोर कुत्तों का आतंक जारी है। सोमवार को तेयाय ओपी क्षेत्र के महेशपुर गांव स्थित बहियार में एक महिला को कुत्तों के झुंड ने हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। उसकी इलाज के दौरान देर शाम मौत हो गई। महिला की पहचान महेशपुर निवासी विनय पासवान की 40 वर्षीया पत्नी विमल देवी के रूप में हुई है। पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि लाली पासवान ने महिला की इलाज के दौरान मौत होने की पुष्टि की है। 


वहीं, बछवाड़ा के शिबूटोल बहियार में आदमखोर कुत्तों ने खेतों में काम कर रहीं दो महिलाओं को नोच-नोच कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। अब तक यहां सात लोगों को कुत्ते ने अपना निवाला बना चुके हैं। जबकि अब तक 30 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। जख्मी लोगों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। 


बताया जाता है कि अपराह्न दो बजे विमल देवी कृषि कार्य को लेकर चौर गई थी। इसी दौरान चार कुत्तों का झुंड ने अचानक हमला कर दोनों हाथ बुरी तरह से घायल कर दिया। जख्मी की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण आये और विमल को उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। 


कुत्तों के आतंक से ग्रामीण जरूरी काम से भी बहियार जाने से भी डरने लगे हैं। लगातार हो रहे हमले के बावजूद प्रशासन द्वारा अभी तक कोई कारगर कदम नहीं उठाए गया है। शुक्रवार को भी बहसी कुत्तों के झुंड ने अतरुआ बहियार में हमला कर एक महिला को जख्मी कर दिया था। उसका भी इलाज चल रहा है।




@सोर्स - सोसल मीडिया

To Top