Love story - ब्रेकअप को तैयार नहीं था बॉयफ्रेंड, लड़की ने दे दिया जहर, मरते दम तक नहीं बताया सच
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

Love story - ब्रेकअप को तैयार नहीं था बॉयफ्रेंड, लड़की ने दे दिया जहर, मरते दम तक नहीं बताया सच

 

@तिरुवनंतपुरम 

 एक अजीब ही प्रेम कहानी सामने आई। लड़की ने बॉयफ्रेंड से छुटकारा पाने के लिए उसे जहर दे दिया लेकिन लड़के ने बयान में एक बार भी प्रेमिका का नाम नहीं लिया।


तिरुवनंतपुरम में एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को इसलिए जहर दे दिया क्योंकि वह उससे रिश्ता नहीं तोड़ना चाहता था। 8 घंटे की पूछताछ के बाद लड़की ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। दरअसल 23 साल के रेडियोलॉजी स्टूडेंट शारोन राज की मौत 25 अक्टूबर को हो गई थी। सोमवार को पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि उसे गर्लफ्रेंड ने ही जहर देकर मारा था। 


अडिशनल डायरेक्टर जनरल पुलिस अजीत कुमार ने कहा कि शारोन राज तिरुवनंतपुरम का ही रहने वाला था। उसकी गर्लफ्रेंड ग्रीष्मा ने उसकी हत्या कर दी। ग्रीष्मा ने पुलिस के सामने कबूल किया कि वह शारोन से छुटकारा पाना चाहती थी। लेकिन वह ब्रेकअप करने को तैयार नहीं था। 


एडीजीपी ने बताया, ग्रीष्मा ने लड़के को अपने घर बुलाया और आयुर्वेदिक दवा बताकर कुछ खाने को दिया। उसने इसी में कीटनाशक मिला दिया था। थोड़ी देर बाद शारोन को उल्टी होने लगी और वह वहां से अपने दोस्त के घर चला गया। उसे मारने का पूरा प्लान पहले ही बना लिया गया था और इसीलिए लड़की ने उसे घर पर बुलाया था। जानकारी के मुताबिक वे दोनों लगभग एक साल से रिलेशनशिप में थे।




@सोर्स - सोसल मीडिया 

To Top