Crime - पति ने पीटा तो महिला ने लगा ली फांसी.. वजह सीर्फ इतना ही नहीं??

Crime - पति ने पीटा तो महिला ने लगा ली फांसी.. वजह सीर्फ इतना ही नहीं??


@उत्तर प्रदेश//प्रयागराज

जैतवारडीह गांव में एक महिला ने पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह उसके मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी पति समेत अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।


सरायइनायत थाने के सुदनीपुर गांव की बबिता यादव (28) पुत्री रामबहादुर निरंजन की शादी 2016 में थरवई के जैतवारडीह गांव के शिशिर यादव पुत्र जीतलाल के साथ हुई थी। बबिता की दो बेटियां शांवी (5) और शार्वी (2) है। रविवार सुबह बबिता कमरे में फांसी पर लटकी मिली तो कोहराम मच गया। पुलिस को उसकी बेटी शांवी ने बताया कि रात में उसके पिता ने मां की पिटाई की थी। इसके बाद बबिता के मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। सीओ फूलपुर मनोज सिंह और थरवई पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।




@सोर्स - सोसल मीडिया 

To Top