Crime - पहले पति की हत्या कर आंगन में दफनाया, फिर प्रेमी संग रोमांस करने लगी थी पत्नी, कई दिनों बाद ऐसे खुला खौफनाक मर्डर
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

Crime - पहले पति की हत्या कर आंगन में दफनाया, फिर प्रेमी संग रोमांस करने लगी थी पत्नी, कई दिनों बाद ऐसे खुला खौफनाक मर्डर


@बिहार//भागलपुर 

बिहार के भागलपुर सन्हौला थाना क्षेत्र के रमासी गांव में हुए हत्याकांड मामले में मृतक के पत्नी और उसके प्रेमी को दोषी करार दे दिया गया है। अनुसूचित जाति जनजाति मामलों के विशेष न्यायाधीश रोहित शंकर की अदालत ने दोनों को इस हत्याकांड का मुख्य दोषी करार दिया है।


Lady Romance With her Boyfriend दरअसल, सन्हौला थाना क्षेत्र के रमासी गांव के रहने वाले कैलू की बेवफा पत्नी सरिता देवी ने अपने प्रेमी दिनेश यादव के साथ मिलकर पति को न सिर्फ काट डाला था, बल्कि उसके शव को घर के बरामदे में ही दफना दिया था। कत्ल करने के बाद उन्हें यह लगा था कि कत्ल का पोशीदा राज बरामदे में ही दफन कर देने पर कभी बाहर नहीं आएगा। लेकिन कत्ल का पोशीदा राज छह जुलाई 2019 की रात के तीसरे दिन ही दुर्गंध के कारण आस-पास में फैलने लगा था। जिसके बाद शव को खोदकर बाहर निकाला गया था।


बेवफा पत्नी बोली- हां मैंने मारा

पड़ोस के लोगों ने ही सन्हौला पुलिस को दुर्गंध फैलने पर आशंका व्यक्त करते हुए सूचना दी थी। तब उक्त सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को बरामद कर लिया था। फिर पुलिस ने सरिता और उसके प्रेमी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया था। सरिता ने तब अपना जुर्म कबूल कर बताया था कि किस तरह प्रेमी संग पति का धारदार हथियार से गला रेत दिया गया था। खुद अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने सन्हौला थाने पहुंच गई थी। अपने बेटे को फोन कर यह सूचना भी सरिता ने दी थी कि उसके पिता लापता हैं। जब भेद खुला तब पुलिस घर पहुंच शव बरामद किया था। तब घर में कई जगह खून के धब्बे भी मिले थे। एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाया था।




@सोर्स - सोसल मीडिया

To Top