Crime ब्रेकिंग - एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहर खाकर की आत्महत्या, इस कारण उठाया खौफनाक कदम
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

Crime ब्रेकिंग - एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहर खाकर की आत्महत्या, इस कारण उठाया खौफनाक कदम


@बिहार// नवादा

एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं एक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। कहा जा रहा है कि कर्ज से परेशान होकर परिवार ने यह खौफनाक कदम उठाया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि मूलतः रजौली के रहने वाले केदारनाथ गुप्ता नवादा में किराए के मकान में रहते थे और यहीं रहकर रहकर व्यापार करते थे। उन्होंने किसी से कर्ज लिया था और कर्ज को चुकाने को लेकर लगातार बनते दबाव की वजह से परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से जहर खा लिया, जिसमें उस केदारनाथ गुप्ता के परिवार रके कुल 5 लोगों की मौत हो गई है। यह परिवार नवादा शहर के न्यू एरिया में किराए के मकान में रहता था।


परिवार के सभी सदस्यों ने नवादा शहर से दूर आदर्श सिटी के समीप मजार के पास जाकर जहर खाया। जहर खाने के तुरंत बाद मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। फिलहाल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है, जबकि एक का नवादा सदर अस्पताल में इलाज जारी है। मृतकों में गृह स्वामी केदारनाथ गुप्ता, उसकी पत्नी अनिता देवी, दो बेटी शबनम कुमारी- गुड़िया कुमारी और एक बेटा प्रिंस कुमार शामिल है।



@सोर्स - सोसल मीडिया

To Top