CG - पारिवारिक आपसी विवाद पर पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, पत्नी की

CG - पारिवारिक आपसी विवाद पर पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, पत्नी की


@छत्तीसगढ़//मुंगेली

पति–पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता है, लेकिन तब क्या जब पति–पत्नी को जान से मारने पर उतारू हो जाए। ऐसा ही मामला मुंगेली जिला से सामने आया है, जहां पति –पत्नी की आपसी वाद– विवाद इतना बढ़ गया कि पति हंसीया से पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। वहां पर स्थित लोगों के द्वारा बीच– बचाओ करने पर जैसे– तैसे महिला की जान बच पाई। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


गुस्से में आकर हंसीया से किया पत्नी पर हमला

मिली जानकारी के अनुसार पति और पत्नी दोनों मजदूरी का काम करते थे। रामगढ़ पुलिस लाइन रोड में मकान निर्माण के काम में कार्य कर रहे थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था, काम करने के दौरान पुरानी बातों को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया, इस बार पति को इतना गुस्सा आया कि पास में रखे हंसीया से पत्नी के सीने पर हमला कर दिया।


हमले के बाद मूर्छित गिर पड़ी महिला

आरोपी पति द्वारा हमला करने के बाद पत्नी मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़ी। ज्यादा गहरा होने की वजह से खून लगातार बह रहा था। इसके बाद भी पति द्वारा हमला करने का प्रयास किया गया, लेकिन वहां उपस्थित अन्य लोगों द्वारा किसी तरह उन्हें रोक लिया गया। घायल अवस्था में महिला को 108 की सहायता से अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी इलाज चल रही है। डॉक्टरों मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल महिला की हालत स्थिर बनी हुई है।


दंपत्ति कमाने के लिए आए थे मुंगेली

आरोपी पति सियाराम बंजारे, पत्नी प्रियंका बंजारे फास्टरपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत जल्ली के रहने वाले हैं, रामगढ़ मुंगेली कमाने के लिए 2 महीना पहले आए थे। दोनों के एक छोटी सी बच्ची भी है।




@सोर्स - सोसल मीडिया

To Top