CG SURAJPUR - आरक्षण बचाओ यात्रा जोरो पर, सूरजपुर के तीन- तीन तहसीलों में एक ही दिन होगी बाइक रैली
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG SURAJPUR - आरक्षण बचाओ यात्रा जोरो पर, सूरजपुर के तीन- तीन तहसीलों में एक ही दिन होगी बाइक रैली


@छत्तीसगढ़ //सूरजपुर(संतोष कुमार) 

सर्व आदिवासी समाज सरगुजा संभाग के द्वारा अंबिकापुर से आरक्षण बचाओ यात्रा एवं आरक्षण बचाओ जन जागरूकता कार्यक्रम का आगाज 12 अक्टूबर को किया था। अब संभाग के सूरजपुर जिला में भी आरक्षण बचाओ यात्रा किया जाना सुनिश्चित किया गया। एक दिन में तीन- तीन विकासखंडों में बाइक रैली किया जाएगा। आरक्षण बचाओ यात्रा के लिए बाइक रैली का नेतृत्व जिला अध्यक्ष मोती लाल पैकरा के द्वारा किया जायेगा। समाज को आरक्षण कटौती के संबंध में जागरूकता किया जाएगा। सर्व आदिवासी समाज के लोगों द्वारा 8 नवंबर को ओड़गी, भैयाथान और प्रतापपुर विकासखंड में रैली निकालकर तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। वही 10 नवंबर 2022 को सूरजपुर के प्रेम नगर, रामानुजनगर एवं विकास खंड सूरजपुर में आरक्षण बचाओ यात्रा रैली के माध्यम से किया जाना है। 12 नवंबर को सूरजपुर के कल्याणपुर एवं लटोरी व विश्राम पुर तहसील में भी बाइक रैली कर ज्ञापन सौंपा जाना है। इसमें समाज के लोगों ने सरगुजा संभाग के समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य किया गया है। 15 नवंबर को संभाग स्तरीय आरक्षण कटौती के विरोध में अम्बिकापुर सरगुजा में धरना- प्रदर्शन किया जाना है। जिसके प्रचार-प्रसार भी सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।


To Top