@छत्तीसगढ़//रायगढ़
जिला प्रशासन के लिए घरघोड़ा और धरमजयगढ़ जनपद में सीईओ बैठाना टेढ़ी खीर बन गया है। रायगढ़ जिले के सबसे छोटे जनपद पंचायत घरघोडा जहां कुल 42 ग्राम पंचायत है वहां जनपद पंचायत सीईओ कुर्सी की लड़ाई चल रही है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज 30 नवंबर को वर्तमान सीईओ शिव कुमार टंडन मीटिंग ले रहे थे उसी समय पूर्व घरघोड़ा सीईओ जो वर्तमान में एपीओ (जिला प्रशासन के आदेशानुसार) नितेश उपाध्याय सीईओ शिव कुमार टंडन के चेम्बर में बैठ गया।
यह नजारा देख के सचिव व विभाग के उपस्थित कर्मचारी दंग रह गए। कर्मचारियों में शंशय की स्थिति निर्मित हो गई है किसकी सुने किसकी नहीं। इस घटना के बाद कुर्सी की लड़ाई की चर्चा होने लगी है।
जनपद पंचायत के तत्कालीन सीईओ की कुर्सी का विवाद अब खूब सुर्खियां बटोरी है। विवादों के कारण जिला प्रशासन के आदेशानुसार, नितेश उपाध्याय को जिला कार्यलय में एपीओ के पद पर नियुक्त किया गया है।
आज नितेश उपाध्याय ने जनपद पंचायत में सीईओ टंडन की कुर्सी पर बैठकर सभी को चौका दिया। बताया जा रहा है कि, नितेश उपाध्याय ने हाईकोर्ट का स्टे लेकर आये है। इस तरह कुर्सी की लड़ाई में नितेश उपाध्याय को कानून का सहारा मिल गया।
@सोर्स - सोसल मीडिया