CG - जिला बलरामपुर रामानुजगंज :-जिले के 08 प्रधान आराछकों को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया

CG - जिला बलरामपुर रामानुजगंज :-जिले के 08 प्रधान आराछकों को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया


जिला बलरामपुर रामानुजगंज :-जिले के 08 प्रधान आराछकों को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया।

वरिष्ठ कार्यालय से जारी हुए पदोन्नति आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर  रामानुजगंज श्री मोहित गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा जिले के  08  प्रधान आराछकों को  क्रमशः शिवशरण पैकरा, रामसूरत कुशवाहा, देवसाय नेती, हुबलाल पैकरा, सुधीर तिर्की, नंदलाल राम, महेंद्र दुबे, धनसिंह सांडिल्य को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पदोन्नत हुए समस्त अधिकारियों से कहा गया कि अब उनके कंधों पर जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई है, बेहतर ढंग से ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ पुलिस एवं आमजन के बीच तालमेल बैठाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री प्रशांत कतलम द्वारा पदोन्नत हुए सहायक उपनिरीक्षक  के कंधे पर स्टार लगाकर पदोन्नति दी गई।



 

To Top