SAD NEWS - मां के सामने ही बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ.. जश्न मातम में बदला...-

SAD NEWS - मां के सामने ही बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ.. जश्न मातम में बदला...-


@मुंबई

 कॉलोनी में एक बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने जब पीछा किया तो झाड़ियों में बच्ची घायल अवस्था में मिली।


मुंबई की आरे कॉलोनी में एक मां की दिवाली मातम में बदल गई। सोमवार सुबह एक 16 महीने की मासूम पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बुरी तरह घायल होने की वजह से उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आरे इलाके में पिछले एक महीने के दौरान तेंदुए के हमले का यह तीसरा मामला है। लगभग तीन सप्ताह पहले एक नौ साल का लड़का तेंदुए के हमले की वजह से बुरी तरह घायल हो गया था। 


दिवाली के दिन बच्ची की मां घर के पास वाले मंदिर में पूजा करने जा रही थी। बात करीब सुबह 6 बजे की थी। एक स्थानीय शख्स के मुताबिक जब बच्ची ने देखा कि उसकी मां घर में नहीं है तो वह खोजने के लिए घऱ से बाहर निकल आई। तभी घात लगाए बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया। मां के सामने ही तेंदुआ बच्चे को लेकर झाड़ियों की तरफ जाने लगा। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। 


बाद में बच्ची घायल अवस्था में झाड़ियों में मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं वन विभाग ने भी इस तरह के हमले रोकने के लिए कार्य योजना बनानी शुरू की है। इसके लिए संवेदनशील इलाकों में कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारी वन क्षेत्र में तैनात रहेंगे। 


वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग के अधिकारी गश्त करेंगे। आरे कॉलोनी संजय गांधी राष्ट्रीय उद्दान के पास है। इस इलाके में अकसर ऐसी घटनाउन्होंने एं होती हैं।



@सोर्स - सोसल मीडिया 

To Top