Rep Crime - चाचा के लड़के ने किया रेप, गर्भवती हुई तो चाची और बहन ने पेट्रोल डालकर जलाया..-

Rep Crime - चाचा के लड़के ने किया रेप, गर्भवती हुई तो चाची और बहन ने पेट्रोल डालकर जलाया..-

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी ने किशोरी के साथ रेप किया। तीन माह पहले हुई इस घटना के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी मिली तो लड़की को जलाया।

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी ने किशोरी के साथ रेप किया। तीन माह पहले हुई इस घटना के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी मिली तो युवक और उसकी मां पीड़िता को अपने घर ले गए। आरोप है कि युवक, उसकी मां-बहन ने मिलकर पेट्रोल डालकर किशोरी को जला दिया। झुलसी किशोरी को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मामला कुरावली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। शनिवार को दर्ज मुकदमे में महिला ने कहा कि उसकी 15 वर्षीय बेटी से करीब तीन माह पहले गांव के ही युवक अभिषेक पुत्र साहब सिंह ने रेप किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बीते गुरुवार को पेट में दर्द होने पर जब उसे डॉक्टर के पास ले गए तो जांच में उसके गर्भवती होने का पता चला। इसकी शिकायत पीड़िता की मां ने आरोपी की मां से की तो आरोपी पक्ष किशोरी को अपने घर ले गया। आरोप है कि शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे आरोपी अभिषेक, मां मीरा देवी तथा बहन नीतू ने मिलकर किशोरी को आग लगा दी और घर से फरार हो गए।



@सोर्स - सोसल मीडिया

To Top