रामगढ़ जिले में दूसरे समुदाय के ग्रामीणों द्वारा पिटाई से सदर इमरान अंसारी की मौत हो गई। मृतक मनरेगा योजनाओं के लिए वेंडर का काम करता था। हत्या से गांव में तनाव फैला हुआ है।
रामगढ़ जिले के रजरप्पा से सटे बेरमो अनुमंडल अंतर्गत महुआटांड़ थाना क्षेत्र के धवैया पंचायत के धवैया गांव में स्थानीय दूसरे समुदाय के ग्रामीणों द्वारा पिटाई से इमरान अंसारी (45 वर्ष) की गुरुवार देर रात मौत हो गयी। मृतक मनरेगा योजनाओं के लिए वेंडर का काम करता था। इसके वह अलावा सदर भी था। मृतक की पत्नी वार्ड सदस्य है। वहीं घटना के बाद इलाके में तनाव को लेकर बेरमो पुलिस-प्रशासन ने मोर्चा ने संभाल रखा है। बेरमो एसडीपीओ सतीश चंद झा रात से ही डटे हुए हैं। गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद भी पहुंचे।
दुर्गापूजा प्रतिमा विसर्जन को लेकर जुलूस निकला हुआ था
गुरुवार की देर शाम दुर्गापूजा प्रतिमा विसर्जन का जुलूस निकला हुआ था। इसी समय दूसरी ओर स्थानीय कुछ ग्रामीणों ने इमरान की पिटाई कर दी। सूचना पाकर तुरंत पुलिस पहुंची और इमरान को सदर अस्पताल रामगढ़ ले जाया गया। लेकिन यहां से उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। लेकिन देर रात यहां पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया गया।
मामले में 11 हिरासत में जबकि 21 पर नामजद प्राथमिकी दर्ज
घटना को लेकर 11 ग्रामीणों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि मृतक के परिजनों की शिकायत पर कुल 21 ग्रामीणों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी और है।
@सोर्स - सोसल मीडिया