Police Crime: दारोगा ने लूटी किशोरी की अस्मत, रेप की कोशिश में गिरफ्तार.. बर्तन साफ करने की बात कहते हुए
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

Police Crime: दारोगा ने लूटी किशोरी की अस्मत, रेप की कोशिश में गिरफ्तार.. बर्तन साफ करने की बात कहते हुए

 


मीरगंज थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर बीएन प्रसाद थाना परिसर में ही रहते हैं। बर्तन साफ करने की बात कहते हुए महिला की बेटी बुलाया। फिर, थाना परिसर में स्थित अपने आवास में उसके साथ दुष्कर्म करने लगेय़

बिहार के गोपालगंज में कानून के रखवाले ने वर्दी को कलंकित कर दिया। उसने एक लड़की की अस्मत लूटने की कोशिश की। जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को थाने में बुलाकर एक दारोगा ने दुष्कर्म की कोशिश की। - विरोध करने के बाद दारोगा ने किशोरी को छोड़ दिया। जिसके बाद किशोरी घर पहुंच कर इसकी जानकारी अपनी मां को दी। वहीं घटना के बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी मीरगंज थानाध्यक्ष को दी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। वहीं एसपी के आदेश पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। साथ ही मामले के आरोपित दारोगा को एसपी के आदेश पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। साथ ही मामले के आरोपित दारोगा को एसपी के आदेश पर गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

बताया जाता है कि मीरगंज थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर बीएन प्रसाद थाना परिसर में ही रहते हैं। उनका खाना बनाने के लिए एक महिला आती थी। इस दौरान महिला की तबीयत खराब होने के बाद वह शनिवार की शाम खाना बनाने के लिए नहीं गई। जिसके बाद दारोगा ने फोन कर बर्तन साफ करने की बात कहते हुए महिला की बेटी बुलाया। फिर, थाना परिसर में स्थित अपने आवास में उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। जब उसने दुष्कर्म का विरोध किया तो दारोगा ने अश्लील हरकत करने के बाद किशोरी को छोड़ दिया। जिसके बाद किशोरी अपने घर पहुंच कर इसकी जानकारी अपनी मां को दी। फिर महिला व पीड़ित किशोरी ने मीरगंज थानाध्यक्ष छोटन कुमार को इसकी जानकारी दी।

@सोर्स - सोसल मीडिया 

To Top