बिजनौर में एक गाय ने विचित्र बछड़े को जन्म दिया है। इस बछड़े के 2 मुँह और 4 आँखें हैं। इस बछड़े के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। लोगो का कहना है की ये भगवान विष्णु के अवतार हैं। गाय का बछड़ा फ़िलहाल स्वस्थ है और दोनों मुँह से दूध भी पी रहा है।
दोनों मुंह से दूध पी रहा है बछड़ा
बिजनौर में हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव रौनिया निवासी सुभाष यादव पुत्र संतराम सिंह के घर गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया परन्तु यह बछड़ा तब ग्रामीणों में चर्चा का विषय बन गया जब देखा की बछड़े के 2 मुँह और 4 आँखें हैं। इस अद्भुत चमत्कार को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गाय का बछड़ा आकर्षण का केंद्र बना रहा। किसान सुभाष यादव का कहना है कि ऐसा हमने पहले कभी नहीं देखा। आज सुबह गाय ने दो मुंह के बछड़े को जन्म दिया। बछड़ा दोनों मुंह से दूध पी रहा है जिसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्र से सैकड़ों लोग वहां पहुंच रहे हैं और बछड़े को देखकर इसे कुदरत का करिश्मा मान रहे हैं। लोगों ने बछड़े को देखते ही हाथ जोड़कर पूजा अर्चना भी शुरू कर दी और चढ़ावा भी चढ़ाना शुरू कर दिया
@सोर्स - सोसल मीडिया