Crime : जादू टोना के नाम पर उतारे कपडे... फिर शुरू हुआ दुष्कर्म का गंदा खेल...

Crime : जादू टोना के नाम पर उतारे कपडे... फिर शुरू हुआ दुष्कर्म का गंदा खेल...

@विदिशा//वेब न्यूज़ डेस्क।
मध्य प्रदेश के विदिशा में झाड़-फूंक कराना एक महिला को महंगा पड़ गया। झाड़-फूंक की आड़ में तांत्रिक ने महिला के साथ रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विदिशा के लटेरी में 26 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला के साथ 45 वर्षीय आरोपी ने झाड़-फूंक के नाम पर दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना करीब 1 महीने पुरानी है। पति के साथ चल रही अनबन के चलते महिला ने तांत्रिक से संपर्क किया। जहां आरोपी ने पूजा-पाठ करने की आड़ में उसके साथ बंद कमरे में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और 1 महीने तक डरा धमका कर रखा।

आरोपी उसे लगातार परेशान कर रहा है। तंग आकर महिला ने लटेरी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


सोर्स : इंटरनेट वेबसाइट।
To Top