CG :- मंत्री,विधायक के लिए स्पेशल सुरक्षा लेकिन महिला कर्मचारियों के लिए क्यों नहीं? स्वास्थ्य महिला कर्मचारी के साथ हुए अत्याचार का जिम्मेदार कौन है? शासन या अधिकारी...!!!

CG :- मंत्री,विधायक के लिए स्पेशल सुरक्षा लेकिन महिला कर्मचारियों के लिए क्यों नहीं? स्वास्थ्य महिला कर्मचारी के साथ हुए अत्याचार का जिम्मेदार कौन है? शासन या अधिकारी...!!!

PIYUSH SAHU (BALOD)

  असुरक्षित इलाके में मुख्यालय निवास के लिए दबाव ना बनाने एवं कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था करें।

@छत्तीसगढ़//पीयुष कुमार।।
  छत्तीसगढ़ में लगातार स्वास्थ्य कर्मचारियों खासकर महिला कर्मियों के साथ बुरा व्यवहार की बढ़ती घटनाओ पर स्वास्थ्य कर्मचारी  मानसिक रूप से डरे एवं सहमे हुए है।जिससे उनके कार्य पर भी असर हो रहा है एवं कई जगह जैसे की पूर्व में  महासमुंद जिले के किशनपुर हॉस्पिटल में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी एवं उसके बच्चे की निर्मम हत्या हॉस्पिटल के अंदर घुस कर की गई थी। कई जगह हॉस्पिटल में महिला कर्मचारी अकेले रहने से छेड़खानी की शिकायत भी आ चुकी है। हाल ही मनेंद्रगढ़ में CHO के साथ घटित घटना से महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों में डर का माहौल है। कई जगह हॉस्पिटल ग्राम से बाहर एवं असुरक्षित स्थान पर बना हुआ है लेकिन उच्च अधिकारियों के मुख्यालय निवास हेतु दबाव बनाने से असुरक्षित स्थान में भी निवास के लिए कर्मचारी  मजबूर है । मैं स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के तरफ से आपको निवेदन करता हु की जल्द ही हेल्थ एवम् वेलनेस सेंटर में सुरक्षा को लेकर उचित इंतजाम किया जाए या उचित कदम उठाए जाएं। असुरक्षित स्थान में बने हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में मुख्यालय निवास का दबाव ना बनाने के लिए आदेशित करने की कृपा करेंगे ।स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छग के प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता ,प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सरोज बाघमार ,प्रदेश सचिव प्रवीण ढीढ़वंशी ,आईटी सेल प्रभारी सुरेश पटेल, आईटी सेल सह प्रभारी संतलाल साहू,सहित प्रदेश के सभी स्वास्थ्य कर्मचारी आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने एवं कड़ी से कड़ी कार्यवाही की माग किए है।
To Top