CG Bilaspur - समझ जाओ पापा, दादा, चाचा, मेरे पूरे परिवार.. लेकिन नहीं समझने पर , परेशान नाबालिक ने कर ली आत्महत्या..-

CG Bilaspur - समझ जाओ पापा, दादा, चाचा, मेरे पूरे परिवार.. लेकिन नहीं समझने पर , परेशान नाबालिक ने कर ली आत्महत्या..-

 


@छत्तीसगढ़//बिलासपुर

 16 वर्षीय किशोर अपने परिवार के सदस्यों को शराब पीने से मना करता था, लेकिन किसी भी सदस्य ने बात नहीं मानी। इससे परेशान होकर किशोर काका पहाड़ के जंगल के पेड़ में फंदा लगाकर फांसी पर झूल गया।


इससे उसकी मौत हो गई। रतनपुर पुलिस ने शव को अस्पताल में सुरक्षित रखा दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।


रतनपुर पुलिस के अनुसार ग्राम घासीपुर के रहने वाला बजरंग पोर्ते पिता भागीरथी पोर्ते(17) रोजी मजदूरी करता था। शनिवार की सुबह वह खाना खाकर टहलने के लिए घर से निकला था। इसके बाद दोपहर तक उसका कुछ पता नहीं चला। दोपहर तीन बजे के आसपास घासीपुर गौठान के पीछे काका पहाड़ के जंगल में ग्रामीणों ने किशोरा का शव फांसी पर लटकते हुए देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने रतनपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम जांच करने घटना स्थल पहुंची। शव को फंदे से उतारकर तलाशी ली गई। किशोरी की पहचान होने के बाद उसके स्वजन को घटना के संबंध में जानकारी दी गई।


पुलिस ने बताया कि मृतक बजरंग पोर्ते के परिवार के सभी सदस्य आए दिन शराब पीते हैं। बजरंग सभी लोगों को शराब पीने से मना करता था। लेकिन कोई उसकी बात को ध्यान नहीं दिया। दिवाली त्योहार के समय भी परिवार के सभी सदस्य शराब पीकर इधर-उधर पड़े थे। शनिवार की सुबह से ही स्वजन ने शराब पी रखे थे। इससे परेशान होकर बजरंग खाना खाकर टहलने जाने की बात बोलकर घर से निकला था। आशंका है इसी बात से नाराज होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली होगी। पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित रख दिया है। रविवार को पुलिस मृतक के स्वजन से पूछताछ करेगी। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।




@सोर्स - सोसल मीडिया

To Top