CG :- सूरजपुर पुलिस विभाग का लचर व्यवस्था के कारण गरीब किसान परेशान, अपने ही जमीन के लिए लगाना पड़ रहा है सरकारी दफ्तर का चक्कर...!!!
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG :- सूरजपुर पुलिस विभाग का लचर व्यवस्था के कारण गरीब किसान परेशान, अपने ही जमीन के लिए लगाना पड़ रहा है सरकारी दफ्तर का चक्कर...!!!

PIYUSH SAHU (BALOD)
@सूरजपुर//पीयुष कुमार।।
सूरजपुर जिला अंतर्गत शासन-प्रशासन प्रणाली की गंभीर लचर व्यवस्था देखने को मिल रही है। यहां नियम कानून को ताक पर रखकर चल रहे हैं। यहां आए दिन सोर्स पानी अर्थात पहुंच के बल से अपराधियों का हौसला दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ रही है। जिसका जीता जागता प्रमाण जिले के चांदनी बिहारपुर थाने व तहसील का मामला है। जहां विगत महीनों से महिला को थाने और तहसील के बीच चक्कर काटने का नाच नचाया जा रहा है। जहां महिलाओं के उत्थान के उपलक्ष में 8 मार्च को विश्व महिला दिवस मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ शासन प्रशासन की मानसा महिला सशक्तिकरण की बात की जाती है जबकि वही पार्वती साहू नाम की महिला को अपनी फरियाद लेकर दर दर चक्कर काटने को विवश है। उस महिला का फरियाद यह है कि उसके जमीन पर गुलाब साहू पिता रामदयाल साहू नामक व्यक्ति ने आवेदिका के जुदाई बुनाई किए गए जमीन पर पुनः जुताई बोवाई कर दिया गया। अब फसल जैसे-जैसे उत्पादन हो रहा है उक्त व्यक्ति के द्वारा काट कर ले जाया गया। जिसकी लिखित शिकायत समय-समय पर आवेदिका ने थाने व तहसील में दी है, किंतु आज पर्यंत तक किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं की गई है। जिससे यह प्रतीत होता है कि चांदनी बिहारपुर में तहसीलदार व थाना प्रभारी के मिलीभगत से अपराधियों का बचाव करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि आवेदिका ने एसडीओपी से अपनी समस्या प्रत्यक्ष रूप से रखी गई है। एसडीओपी के द्वारा 7 दिवस के अंदर मामले का निराकरण करने का आश्वासन भी दिया गया है।
To Top